{"_id":"6acbffdaf2d85b8889083219","slug":"statue-of-martyr-manoj-kumar-to-be-unveiled-in-mundahera-today-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141133-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडाहेड़ा में शहीद मनोज कुमार की प्रतिमा अनावरण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडाहेड़ा में शहीद मनोज कुमार की प्रतिमा अनावरण आज
विज्ञापन
झज्जर। गांव मुंडाहेड़ा के अमर शहीद प्रधान नाविक मनोज कुमार की स्मृति में सोमवार को प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की ओर से आयोजित कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
शहीद के पिता हेडमास्टर रणवीर सिंह ने बताया कि समारोह में झज्जर की विधायक गीता भुक्कल, बादली के विधायक कुलदीप वत्स और यादव महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र दरोगा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत और गांव के निवासी करेंगे।