{"_id":"66eda8e41df5a52280077fa8","slug":"sri-ganganagar-packets-of-heroin-dropped-by-pakistani-drone-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: नरमा के खेत में दो किलो हेरोइन का पैकेट मिला, पाकिस्तानी ड्रोन की चार दिन में ये दूसरी घुसपैठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: नरमा के खेत में दो किलो हेरोइन का पैकेट मिला, पाकिस्तानी ड्रोन की चार दिन में ये दूसरी घुसपैठ
Fri, 20 Sep 2024 10:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:25 PM IST
सार
सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले के मटीली राठान थाना क्षेत्र के संगतपुरा गांव में शुक्रवार को नरमा के एक खेत में लगभग 2 किलो हेरोइन का पैकेट मिला, जिसे पाकिस्तान ड्रोन द्वारा गिराया गया था।
विज्ञापन
ड्रोन से हेरोइन की तस्करी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में मटीली राठान थाना क्षेत्र के सीमांत संगतपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर नरमा के एक खेत में पाकिस्तान ड्रोन द्वारा ड्रॉप किए लगभग 2 किलो हेरोइन का पैकेट पड़े मिला। सूचना मिलने पर बीएसएफ और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मटीली राठान थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष बिश्नोई ने बताया कि संगतपुरा गांव के एक किसान चमकौर सिंह के खेत में आज दोपहर पीले रंग का एक संदिग्ध पैकेट पड़ा दिखाई दिया, जब उसके परिवार का एक सदस्य खेत में आया। उसके द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई। आसपास के खेतों की सर्चिंग की जा रही है।अभी कहीं और पैकेट अथवा ड्रोन नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार नरमा के खेत में मिला पैकेट बीती रात का नहीं बल्कि कुछ दिन पहले का है। खेत में आए व्यक्ति को यह आज दिखाई दिया। इसमें लगभग 2 किलो हेरोइन होने की आशंका है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार लगभग 10 करोड़ रुपये की है। पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में हेरोइन के पैकेट गिरने का श्रीगंगानगर जिले में पिछले 4 दिन में यह दूसरा मामला है। मटीली राठान के साथ लगते केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के चक 9-एसबी धन्नूर में पुलिस ने चार दिन पहले इसी गांव के ही एक युवक गगनदीप सिंह को पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई गई 2 किलो हेरोइन का पैकेट से उठाकर घर लाते समय पकड़ा था।
विज्ञापन
गगनदीप सिंह से पूछताछ में पता चला कि हेरोइन उसके पिता जोगिंदर सिंह ने पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क करके मंगवाई थी। पुलिस के अनुसार जोगिंदर सिंह पर पूर्व में नशीली गोलियों का मामला दर्ज हुआ था, जिसके तहत वह श्रीकरनपुर जेल में बंद रहा था। इसी जेल में उसकी एक अन्य कैदी से दोस्ती हो गई। बताया जाता है कि इसी कैदी ने पाकिस्तान तस्करों के नंबर जोगिंदर सिंह को दिए। जेल से बाहर आने के बाद जोगिंदर सिंह पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में आया और हेरोइन मंगवाने लगा।
विज्ञापन