{"_id":"6a2d0d80ba162e953c0f8d22","slug":"speeding-motorcycle-crashes-leaving-two-injured-security-personnel-rush-them-to-the-hospital-bastar-news-c-1-1-noi1494-4389294-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल हुई दुर्घटना का शिकार, 2 लोग घायल, जवानों ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल हुई दुर्घटना का शिकार, 2 लोग घायल, जवानों ने पहुंचाया अस्पताल
Sat, 13 Jun 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:24 PM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले के सातधार में बीती रात को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क पर स्लिप हो गई। वाहन में बैठे 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के सातधार में बीती रात को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क पर स्लिप हो गई। वाहन में बैठे 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद सीआरपीएफ 195 वी बटालियन के जवान मौके पर पहुँच पहले घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद पीएससी भेजा गया।
विज्ञापन
मामले के बारे में बताया गया कि दंतेवाड़ा निवासी कुलदीप प्रधान 25 वर्ष व हेमकुमार राणा 26 वर्ष एक ही मोटरसाइकिल में सवार होकर दंतेवाड़ा से बारसूर की ओर शुक्रवार की रात 10 बजे के लगभग जा रहे थे कि अचानक सातधार के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गिर पड़े।
विज्ञापन
घटना की आवाज सुनकर सीआपीएफ कैम्प 195 वी के जवान घटना स्थल की भागे। मौके पर दोनों युवक लहूलुहान हालत में दिखे। जवानों ने बिना देर किए घायलों का पहले मरहमपट्टी करने के साथ ही एम्बुलेंस के माध्यम से बारसूर के पीएससी भिजवाया गया। घायलों को सही समय पर उपचार मिलने के कारण घायल अब पहले की अपेक्षा थोड़ा ठीक बताए जा रहे है। वही घायलों के परिजनों ने इनकी जान बचाने के लिए धन्यवाद दिए।
विज्ञापन