फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Son-in-law beats up father-in-law, threatens him with a pistol over divorce.

दामाद ने ससुर को पीटा, तलाक के लिए पिस्तौल से धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सांखौल निवासी सतबीर ने दामाद हर्ष और तीन अन्य पर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। सतबीर 11 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे बहादुरगढ़ स्थित बिस्किट कंपनी से घर लौट रहे थे। रूपाली ढाणी के पास कार से उतरे दामाद हर्ष (इस्माइला) और तीन अन्य ने उन्हें पीटा। आरोप है कि हर्ष ने सतबीर की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। वह अपनी पत्नी नेहा से तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करवाना चाहता था। ऐसा न करने पर उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घायल सतबीर नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं; डॉक्टरों ने चिकित्सा रिपोर्ट में सात चोटें दर्ज कीं। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने बताया कि पिस्तौल संबंधी जांच भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed