{"_id":"0fabc6814e7752bc6b99bc5461930400","slug":"snake-enters-in-governer-s-golf-cart","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवर्नर के गोल्फ कार्ट में आ बैठा सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवर्नर के गोल्फ कार्ट में आ बैठा सांप
अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Tue, 08 Oct 2013 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता मनसा देवी मंदिर में सोमवार को सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बन गई, जब हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया और उनकी पत्नी शांति पहाड़िया उनकी सवारी के लिए तैयार गोल्फ कार्ट में बैठने लगे लेकिन कार्ट में पहले से एक सांप कुंडली मारे बैठा था।
गर्वनर और उनकी पत्नी के कार्ट में बैठने से पहले ही एक पुलिसकर्मी की सांप पर नजर पड़ गई और उसने तुरंत सांप को पकड़कर मार दिया।
सोमवार को तीसरे नवरात्र पर राज्यपाल और उनकी पत्नी मंदिर में माथा टेकने आए थे। उनकी गाड़ी सीधे यज्ञशाला में पहुंची, जहां उन्हें यज्ञ में हिस्सा लिया। यज्ञ भवन से गवर्नर सपत्नी गोल्फ कार्ट में बैठक मंदिर में माथा टेकने गए। इस समय गोल्फ कार्ट मंदिर की सीढ़ियों के नजदीक खड़ा किया गया था।
जैसे ही गवर्नर कार्ट में बैठने लगे, एक पुलिसकर्मी की नजर कार्ट में बैठे सांप पर पड़ गई। पुलिसकर्मी के सचेत करते ही वहां तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। तुरंत गवर्नर और उनकी पत्नी को वहां से दूर किया गया और बाद में सांप को कार्ट से निकालकर मार दिया गया। इस घटना के बाद राज्यपाल और उनकी पत्नी को फिर कार्ट में नहीं बैठाया गया। लिहाजा उन्हें पैदल ही यज्ञशाला के नजदीक खड़ी गाड़ी तक जाना पड़ा।