Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Slight drop in pollution due to wind; AQI reaches 239

हवा चलने से प्रदूषण में मामूली गिरावट, एक्यूआई 239 पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Slight drop in pollution due to wind; AQI reaches 239
-फोटो 52 : शहर के सेक्टर-2 में सड़क पर किया जा रहा पानी का छिड़काव। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में मंगलवार को 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट लाने में मदद की। हवा चलने से वातावरण में छाई स्मॉग की परत भी काफी हद तक छंट गई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 247 दर्ज किया गया, जो दोपहर में घटकर 240 और शाम चार बजे 239 पर पहुंच गया। इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता ऑरेंज जोन में बनी हुई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। सुबह और शाम स्मॉग की चादर दिखाई दे रही थी। मंगलवार को हवा की गति बढ़ने से प्रदूषक कणों के फैलाव में मदद मिली और दृश्यता में सुधार हुआ। वहीं नगर परिषद की ओर से सड़कों पर टैंकरों के माध्यम से पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है, ताकि धूल उड़ने से रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ बढ़ा ठंड का असर
मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। इसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

--------------------
सोमवार रात से हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। हवा का दौर जारी रहने पर लोगों को और राहत मिल सकती है। सड़कों पर धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
- सुनील श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।
-----------------
-फोटो 52 : शहर के सेक्टर-2 में सड़क पर किया जा रहा पानी का छिड़काव। संवाद

-फोटो 53 : सेक्टर-6 में सड़क पर टैंकर के जरिये किया जा रहा पानी का छिड़काव। संवाद





---------------------

-फोटो 52 : शहर के सेक्टर-2 में सड़क पर किया जा रहा पानी का छिड़काव। संवाद

-फोटो 52 : शहर के सेक्टर-2 में सड़क पर किया जा रहा पानी का छिड़काव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed