महेंद्रगढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में राजकीय विद्यालयों में कार्यरत 150 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की दक्षता संवर्धन के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया। डायट के संस्था के आईएफआईसी विंग इंचार्ज डॉ. ईश्वर चंद शर्मा ने बताया कि सफाई कर्मचारी, चौकीदार, माली, चपड़ासी को उनके कार्य व कर्तव्य को बारिकी से सिखाया गया।
उन्होंने कर्मचारियों को आचरण रूल के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में एमटी राजेश जाखड़, प्रदीप कुमार, डॉ. सूर्यकांत, राजेश गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र, अजय यादव, संयोगिता, डॉ. किरण यादव की ओर से प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौके पर बाबूलाल यादव, नरेश यादव, अरुण कुमार, डॉ. राकेश, दिनेश कुमार, जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. पंकज, महेश कुमार, विधि यादव, ज्योति खन्ना, बंटी सिंह, नीतीश कुमार, मीनाक्षी, सुमन सहित सभी स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा।