{"_id":"6a1584725279a4ab2703a269","slug":"sitting-in-the-dark-he-was-writing-betting-slips-police-arrested-him-bastar-news-c-1-1-noi1494-4324240-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dantewada News: दंतेवाड़ा में सट्टेबाजी मामले में आरोपी गिरफ्तार, करीब 35 हजार रुपये नगद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dantewada News: दंतेवाड़ा में सट्टेबाजी मामले में आरोपी गिरफ्तार, करीब 35 हजार रुपये नगद बरामद
Tue, 26 May 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 05:17 PM IST
सार
दंतेवाड़ा के बचेली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखते एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक लोगों से पैसे लेकर सट्टे का दांव लगा रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दंतेवाड़ा के बचेली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखते एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक लोगों से पैसे लेकर सट्टे का दांव लगा रहा था। पुलिस ने उसके पास से नगदी रकम और सट्टा-पट्टी बरामद की है।
विज्ञापन
थाना बचेली पुलिस को 25 मई को मुखबिर से जानकारी मिली थी। सूचना मिली कि जेडी किराना स्टोर्स के पीछे सुनसान स्थान पर अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखी जा रही है। थाना बचेली पुलिस और साइबर सेल टीम ने मौके पर घेराबंदी की। उन्होंने एक युवक को पकड़ा, जो कागज पर अलग-अलग अंक लिख रहा था। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जयदेव अग्रवाल, 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 2, अंधेरी चौक बचेली बताया। पुलिस ने तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी लिखी पर्चियां मिलीं। विभिन्न अंकों से लिखित दस्तावेज और कुल 35,175 रुपये नगद भी बरामद हुए।
विज्ञापन
आरोपी जयदेव अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी बरामद सामग्री जब्त कर ली है। दंतेवाड़ा पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन