फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   siphoned off from farmer's account

किसान के खाते से 98 हजार रुपये उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सिलानी गेट निवासी किसान पवन कुमार के बैंक खाते से मोबाइल फोन हैक कर 98 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर झज्जर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार 10 जून को पवन कुमार का मोबाइल फोन हैक हो गया। फोन दोबारा चालू कर जब उन्होंने एक्सिस बैंक, झज्जर शाखा के खाते का बैलेंस जांचा तो खाते से 98 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पवन कुमार ने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर बैंक खाते से धोखाधड़ी की। उन्होंने पुलिस से आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed