फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Shock death of two farmers in banda

सदमे से दो किसानों की मौत

Tue, 03 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 03 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shock death of two farmers in banda
सदमे से मौत
बांदा। जिले के बदौसा में कर्ज के बोझ और फसल तबाही के सदमे से किसान की मौत हो गई। इसके अलावा बबेरू में भी दिल का दौरा पड़ने से एक किसान की जान चली गई। अतर्रा तहसील के दुबरिया गांव निवासी रामसनेही (75) पुत्र दादू की सोमवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुत्र राम प्रताप ने बताया कि पिता के नाम इलाहाबाद बैंक दुबरिया शाखा से 1.20 लाख रुपये कर्ज है। सूखे से 18 बीघे जमीन में 12 बीघा परती पड़ी है। छह बीघा में बुआई की लेकिन बीज और मजदूरी भी वसूल नहीं हुई। खेती के सिवा आमदनी का कोई दूसरा जरिया नहीं है। इसी वजह से वह कई दिनों से परेशान व तनाव में थे। उधर, एसडीएम विनय कुमार पाठक का कहना है कि लेखपाल को भेजकर घटना की जांच कराई गई है। उन्होंने इसे स्वाभाविक मौत बताया है।
विज्ञापन


बबेरू में किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार की रात कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव निवासी राजकरन (48) पुत्र रज्जू के सीने में दर्द हुआ। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी कन्या देवी ने बताया कि मृतक के नाम नौ बीघे जमीन है। उस पर इलाहाबाद बैंक और साहूकारों का लगभग एक लाख कर्ज था। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। तीसरी पुत्री सुधा इंटर में पढ़ती है। उसकी शादी की भी चिंता थी। उधर, सूखे के चलते पूरी फसल चौपट हो गई। तीन साल से फसल तबाही और पुत्री की शादी की चिंता से वह तनाव में था। प्रभारी तहसीलदार श्याममणि त्रिपाठी ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। बिना पोस्टमार्टम के उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है। नियम के मुताबिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed