{"_id":"57f694204f1c1b7d5627010c","slug":"she-won-gold-in-the-all-india-railway-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने ऑल इंडिया रेलवे बॉक्सिंग में जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका ने ऑल इंडिया रेलवे बॉक्सिंग में जीता सोना
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने अपने खाते में एक और उपलब्धि डाली है। उन्होंने रायबरेली में चल रही ऑल इंडिया इंटर रेलवे बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। प्रियंका देश में सर्वश्रेष्ठ महिला बॉक्सर घोषित हो चुकी हैं। प्रियंका के गोल्ड जीतने की खबर से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार को रायबरेली में चल रही चार दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आखिरी दिन 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में नार्दन रेलवे में तैनात प्रियंका चौधरी का मुकाबला नार्दन फ्रोरन्टियर की अंजली के साथ हुआ। प्रियंका ने यह मुकाबला 3-0 से जीत लिया। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली नार्दन वेस्टर्न रेलवे सोनिया लाठर को हराया था। वर्तमान में प्रियंका की पोस्टिंग रेलवे हेड क्वार्टर दिल्ली में है। प्रियंका इससे पहले कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। प्रियंका ने फोन पर बताया कि गोल्ड जीतकर वह बेहद उत्साहित हैं। उधर प्रियंका के पिता और अंतरराष्ट्रीय एथलीट विजय चौधरी और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन, चाचा विजेंद्र चौधरी ने प्रियंका की जीत पर खुशी जताई है।
------------------
फोटो 06केएसपी 15पी: रायबरेली में गोल्ड के साथ प्रियंका चौधरी
विज्ञापन
------------------
फोटो 06केएसपी 15पी: रायबरेली में गोल्ड के साथ प्रियंका चौधरी