फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   shakitimaan got space in foreign country.

लंदन, अमेरिकी और पाकिस्तानी मीडिया में छाया रहा शक्तिमान

Thu, 21 Apr 2016 02:58 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Apr 2016 02:58 AM IST
सार

  • पुलिस के घोड़े का पूरा प्रकरण देश ही नहीं विदेशी मीडिया में भी छाया
  • मरने की खबर आई तो फेसबुक और ट्वीटर पर हुआ ट्रेंड
  • फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी बना चुके हैं शक्तिमान पर डॉक्यूमेंट्री

विज्ञापन
shakitimaan got space in foreign country.
शक्तिमान की तरफ लाठी उठाए भाजपा विधायक की ये तस्वीर खूब सुर्खियों में रही थी। - फोटो : AnilDogra/AmarUjala

विस्तार

14 मार्च 2016 को भाजपा के सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान घायल हुआ पुलिस का घोड़ा ‘शक्तिमान’ अब भले ही इस दुनिया में न रहा हो लेकिन जाते-जाते देश ही नहीं विदेशों में भी खूब सुर्खियां बटोरी। न केवल लंदन, पेरिस व अमेरिका बल्कि पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्रों में भी शक्तिमान का प्रकरण सुर्खियों में रहा। फिल्म निर्माता, निर्देशक विनोद कापड़ी ने शक्तिमान पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई।

विज्ञापन


15 मार्च को बीबीसी वर्ल्ड न्यूज ने शक्तिमान को ‘आउटरेज आफ्टर इंडिया पोलिटिशियन एसॉल्ट पुलिस हॉर्स’ शीर्षक के साथ कवरेज दी। इसी दिन ब्रिटेन के डेली मेल ने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इंडिपेंडेंट न्यूज डॉट यूके में ‘हॉर्स कुड हैव इट्स लेग एमप्यूटेटिड आफ्टर बिइंग एसॉल्टेड बाय ए पॉलिटिशियन’ के साथ कवरेज दी।
विज्ञापन


लंदन के ब्रिटबार्ट ने ‘इंडिया पॉलिटिशियन अरेस्टेड ओवर हॉर्स अटैक’ खबर में पूरे मामले की जानकारी तस्वीरों के साथ प्रकाशित की। पेरिस गार्जियन ने ‘हॉर्स इंजर्ड बाय बीजेपी एमएलए ऑपरेटिड अपॉन, आउट ऑफ डेंजर’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। यूनाईडेट स्टेट्स न्यूज ने शक्तिमान की हादसे के बाद की कहानी को प्रकाशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी समाचार पत्रों में भी रहे शक्तिमान के चर्चे

shakitimaan got space in foreign country.
चोट लगने के बाद घायल पड़ा शक्तिमान - फोटो : file photo

पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र द डॉन ने 19 अप्रैल के अंक में घोड़े के घायल होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर में पूरा वाकया भी बयां किया गया है। इस तरह विदेशी मीडिया में शक्तिमान का दर्द, सियासत और बयानबाजी छायी रही। इसके अलावा देश में भी केरल, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में शक्तिमान प्रकरण छाया रहा।

फ्रैन ने किया विस्तार से विश्लेषण
शक्तिमान घोड़े के साथ हुई दर्दनाक घटना पर प्रसिद्ध विश्लेषक फ्रैन जुर्गा ने विस्तार से विश्लेषण किया। उन्होंने विदेशों में अब तक आए इस तरह के मामलों और देहरादून में सामने आए प्रकरण को तीखे शब्दों में आलोचना भी की।
 
सोशल मीडिया पर ट्रेंड
शक्तिमान के मरने की खबर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गई। हैस टैग शक्तिमान के नाम से ट्वीटर पर शाम छह बजे से शक्तिमान ट्रेंड करना शुरू हुआ। देर रात तक पांच हजार से ज्यादा ट्वीट हो गए। इसी नाम से फेसबुक पर भी कई घंटे तक शक्तिमान ट्रेंड करता रहा।

डॉक्यूमेंट्री भी बनी
शक्तिमान की दर्दनाक दास्तां पर फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने डॉक्यूमेंट्री भी बनाई। यह डॉक्यूमेंट्री बाद में एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर प्रसारित की गई। इसके फिल्मांकन के लिए विनोद कई दिन तक देहरादून में रुके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed