फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   shahpur kandi dam project will start again, mou signed in between punjab and jammu govt

दोबारा शुरू होगा शाहपुर कांडी प्रोजेक्ट, पंजाब और जम्मू के बीच साइन हुआ MOU

Sun, 05 Mar 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली Updated Sun, 05 Mar 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
shahpur kandi dam project will start again, mou signed in between punjab and jammu govt
शाहपुर कांडी डैम प्रोजेक्ट
केंद्र सरकार ने शाहपुर कांडी बांध परियोजना पर काम फिर से शुरू करने के लिए पंजाब और जम्मू-कश्मीर को राजी कर लिया है। एमओयू भी साइन हो गया है। शुक्रवार शाम यहां केंद्रीय जल संसाधन सचिव अमरजीत सिंह की उपस्थिति में पंजाब के सचिव (सिंचाई) केएस पन्नू और जम्मू-कश्मीर में उनके समकक्ष सौरभ भगत ने इस संबंध में समझौते पर हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन


सिंधु जल संधि के तहत आने वाली इस परियोजना पर काम रुका हुआ था। परियोजना का काम पूरा होने से भारत को बेसिन की पूर्वी नदियों पर अपने अधिकारों के इस्तेमाल में मदद मिलेगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर के बीच परियोजना के डिजाइन को लेकर विवाद के बाद पनबिजली परियोजना पर कार्य रुका हुआ था, लेकिन अब यह जल्द फिर से शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


दोनों राज्यों में सहमति बनी, जबकि स्थायी सिंधु आयोग के भी इस महीने के आखिर में सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) से संबद्ध विभिन्न मु्द्दों पर चर्चा करने की संभावना है। उड़ी आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत ने पिछले साल पाकिस्तान के साथ इस संधि पर वार्ता रद्द करने का फैसला किया था। केंद्र में राजग सरकार ने भी बेसिन नदी जल के इस्तेमाल में इजाफा कर संधि के तहत अपने अधिकारों के इस्तेमाल का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत अब तक अपने हिस्से के नदी जल का कम ही इस्तेमाल कर पाया है। बयान के अनुसार पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर सरकार की औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद शाहपुर कांडी बांध पर कार्य जल्द फिर से शुरू करने पर सहमति बनी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed