फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Seva Jyoti Yatra to set out on the 7th: Dinesh Kaushik

सेवा ज्योति यात्रा 7 को निकलेगी : दिनेश कौशिक

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 05 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Seva Jyoti Yatra to set out on the 7th: Dinesh Kaushik
फोटो-62: बहादुरगढ़ में बैठक करते भाजपा नेता। स्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्तूबर को सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के कार्यालय में भाजपा नेता दिनेश कौशिक की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन

दिनेश कौशिक ने बताया कि यात्रा सात अक्तूबर को सुबह 9 बजे सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू होकर झज्जर पहुंचेगी। झज्जर के नेहरू कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा संबोधन दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ 2500 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा वाहनों का काफिला और मोटरसाइकिल जत्था भी यात्रा का हिस्सा रहेगा।
विज्ञापन

कौशिक ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाकर अधिक-से-अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित भाजपा की कार्यसंस्कृति का आधार हैं। यात्रा को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाजपा नेता दिनेश शेखावत, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पालेराम शर्मा, पार्षद राजेश तंवर, मांडौठी मंडल अध्यक्ष विजय दलाल, कानौंदा मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा, शहरी मंडल महामंत्री रमेश आर्य, अटल मंडल महामंत्री प्रवीण सिंगला, शहरी मंडल उपाध्यक्ष दीपक सैनी और अटल मंडल संयोजक विशाल शास्त्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed