फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sensors will monitor stubble burning in Khairpur

खैरपुर में पराली जलाने पर नजर रखेगा सेंसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Sensors will monitor stubble burning in Khairpur
-फोटो 82 : उपमंडल के गांव खैरपुर में कृषि विभाग की ओर से लगाया गया वायु गुणवत्ता मापक सेंसर। स्
बहादुरगढ़। पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने गांव खैरपुर में पीएम 2.5 सेंसर लगाया है। फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर पांच से 30 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने के साथ जमीन की रेड एंट्री और एफआईआर की सिफारिश भी की जाएगी।
विज्ञापन

उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि वर्ष 2023-24 में खैरपुर प्रदूषण हॉटस्पॉट रहा था। उपायुक्त ने 23 सितंबर से 23 नवंबर तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत पराली जलाने पर रोक के आदेश जारी किए हैं। दो एकड़ तक पांच हजार, दो से पांच एकड़ तक 10 हजार और पांच एकड़ से अधिक क्षेत्र में 30 हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

वहीं, पराली प्रबंधन के लिए सीआरएम योजना के तहत किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कृषि, पंचायत और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 82 : उपमंडल के गांव खैरपुर में कृषि विभाग की ओर से लगाया गया वायु गुणवत्ता मापक सेंसर। स्रोत विभाग



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed