{"_id":"6a71006ef6236cffd5034e31","slug":"school-van-rams-into-stationary-vehicle-two-children-injured-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-125919-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन ने खड़े वाहन में मारी टक्कर, दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन ने खड़े वाहन में मारी टक्कर, दो बच्चे घायल
विज्ञापन
-फोटो 89 : टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ईको कार। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। शहर की छिकारा कॉलोनी के पास सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूल वैन ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार दो स्कूली बच्चों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे हैप्पी चाइल्ड पब्लिक स्कूल, परनाला रोड की इको वैन का चालक परवीन बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। छिकारा कॉलोनी के पास पहुंचने पर वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। हादसे के समय वैन में कई छोटे बच्चे सवार थे।
टक्कर लगने से विवेकानंद नगर निवासी छह वर्षीय विधि और छोटूराम नगर निवासी आठ वर्षीय जियांशु शर्मा को मामूली चोटें आईं। दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वैन का कार से टकराना माना जा रहा है।
-फोटो 88 :
-फोटो 89 :