फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   school bus accident in jaunpur with student,six injured

जौनपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस गड्ढे में उतरी, छह घायल

Sat, 04 Feb 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
school bus accident in jaunpur with student,six injured
आक्रोशित लोगों ने बस में लगाई आग, पुलिस ने बुझाया - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र में गोरारी गांव के पास शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में उतर गई। बस में सवार छह बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। यूकेजी की एक छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने बस पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें आग लगा दी। हालांकि पुलिस ने आग को बुझा लिया जिससे वह पूरी तरह जलने से बच गई। 
विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र में गोरारी गांव में स्थित असमा अरबिक स्कूल की बस शनिवार को सुबह उसरहटा गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस स्कूल से करीब तीन सौ मीटर पहले गोरारी गांव में पहुंची थी तभी किसी वाहन को ओवरटेक करने समय  अनियंत्रित होकर चार फीट गहरे गड्ढे में उतर कर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस  गड्ढे में उतरने लगी तो उसमें सवार बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। आस पास के लोगों के भी होश उड़ गए। सभी दौड़कर मौके पर पहुंचे और बस में सवार सभी बच्चों को बाहर निकाला। चालक मौके से फरार हो गया।  

विद्यालय के प्रबंधक मौलाना अब्दुल वहीद का कहना है कि सड़क पतली होने के कारण एक यात्री को बचाने के चक्कर में बस पटरी से नीचे  गड्ढे में उतर गई। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया की बस को कब्जे में ले लिया गया है। जांच पड़ताल कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed