फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sanitation workers' strike continues; employees did not

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कर्मचारियों ने नहीं लिए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues; employees did not
फोटो नंबर- 10नगर परिषद कार्यालय में विरोध जताते सफाई कर्मचारी। संवाद
नारनौल। नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 34वें दिन भी जारी रही। वहीं, नगर परिषद व नगर पालिका की ओर से कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। हड़ताल की अध्यक्षता यूनिट प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की, जबकि मंच संचालन जिला प्रधान राहुल सारवान ने किया।
विज्ञापन


हड़ताल के दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के संस्थापक एवं पूर्व राज्य प्रधान पूनम चंद रति भी नारनौल पहुंचे। उनके पहुंचने पर कर्मचारियों में नया जोश देखने को मिला। पूनम चंद रति ने कहा कि सरकार अड़ियल और हिटलरशाही रवैया अपनाए हुए है। 13 मई को यूनियन नेताओं से हुई वार्ता में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा पर लगे कर्मचारियों को पालिका रोल पर लेने, डोर-टू-डोर कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने और फरीदाबाद में शहीद हुए अग्निशमन कर्मचारी के परिजन को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने सहित नगर पालिका की 17 व अग्निशमन की 8 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक कोई पत्र जारी नहीं हुआ। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान राज्य कैशियर महेंद्र सिंह संगेलिया, उप कैशियर राजेश बागड़ी, जींद जिला प्रधान सोहनलाल, अरुण कुमार, जयप्रकाश, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान कौशल यादव, पूर्व राज्य सचिव महेंद्र बोयत, फायर इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह, पूर्व प्रधान करतार सिंह सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed