फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sanitation workers sought an assurance from the government regarding the implementation of the agreement.

सफाई कर्मचारियों ने सरकार से मांगा समझौता लागू करने का भरोसा

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 09 Sep 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers sought an assurance from the government regarding the implementation of the agreement.
09jjrp28- नगर परिषद के प्रांगण में आयोजित धरने पर मौजूद सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शहर में मंगलवार को प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव में हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को देर रात 12:30 बजे नगर परिषद के बाहर छोड़ा गया। बुधवार सुबह कर्मचारियों ने फिर से धरना शुरू कर दिया।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर झज्जर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। नगर परिषद झज्जर में कर्मचारियों के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ से राजेंद्र जुलाना और जिला प्रधान रामवीर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन से राज्य के उप प्रधान अजय और जिला प्रधान नवीन ओल्हान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन से राज्य के कैशियर संदीप और मास्टर राजवीर सिंह ने भी समर्थन दिया। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने आंदोलन की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करेगी, आंदोलन जारी रहेगा और तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने 13 मई 2026 में संघ और सरकार के बीच हुए समझौते को लागू करने की मांग की। फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई। पैरोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को नियमित करने की बात कही गई। झज्जर के 2014 में हटाए गए 61 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने की मांग भी प्रमुख है।
इस अवसर पर विकास उज्जैनवाल, गौरव, कृष्ण, सुरेश, बबली, कमलेश, मनीषा सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed