फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sanitation workers refused to report for duty on the final day of the government's ultimatum

सरकार के अल्टीमेटम का आखिरी दिन सफाई कर्मचारियों ने काम पर आने से किया इन्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers refused to report for duty on the final day of the government's ultimatum
05jjrp20- नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठी विधायक गीता भुक्कल। संवाद
झज्जर। नगर परिषद कार्यालय के बाहर कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर करीब एक महीने से चल रही हड़ताल और धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। सरकार की ओर से कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए दिए गए अल्टीमेटम का रविवार को आखिरी दिन था, लेकिन कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने कहा कि मांगें माने जाने और पूरे प्रदेश में हड़ताल समाप्त होने के बाद ही कर्मचारी काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन


रविवार को पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल भी कर्मचारियों के समर्थन में धरने पर पहुंचीं। उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया और सरकार पर निशाना साधा। भुक्कल ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में गलत जानकारी देते हुए कहा था कि कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बन चुकी है, जबकि कर्मचारी अब भी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मंत्री कृष्ण बेदी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे समाज का ठेकेदार बनने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफाई कर्मचारियों को पक्का करवाने के लिए सरकार के समक्ष उनकी पैरवी नहीं कर रहे। भुक्कल ने कर्मचारियों के साथ प्रशासन और पुलिस के कथित दुर्व्यवहार तथा लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार कौशल रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ भी खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुक्कल ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों के पेट पर लात मारने का काम किया है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द नीति बनाकर सभी कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली कलम से सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला लिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता सुभाष गुर्जर, वीरेंद्र दरोगा तथा कर्मचारी विकास उज्जैनवाल, गौरव, कृष्ण और सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed