फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sanitation workers announce: Won't allow garbage to be cleared from the city until demands are met.

सफाई कर्मचारियों का ऐलान- मांगें पूरी होने तक शहर से नहीं उठने देंगे कूड़ा

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 30 Aug 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers announce: Won't allow garbage to be cleared from the city until demands are met.
30jjrp07- बीकानेर चौक पर घर-घर कूड़ा उठान वाली गाड़ी कूडे़ को वापस डालते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 25वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने परिषद प्रांगण में धरना दिया। वहीं सफाई नहीं होने से शहर में जगह-जगह 10 टन कूड़ा फैला है।
रविवार सुबह घरों से कूड़ा ले जा रहीं गाड़ियों को बीकानेर चौक स्थित डंपिंग साइट पर खाली करवा दिया गया। रविवार सुबह 7 से 8 गाड़ियां घरों से कूड़ा उठान करने के बाद रेवाड़ी रोड स्थित डंपिंग साइट पर जा रही थीं। जैसे ही गाड़ियां बीकानेर चौक के पास पहुंची तो वहां पर सफाई कर्मचारियों ने गाड़ियों को रोक दिया और वहीं कूड़ा गिरवा दिया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक शहर में कहीं से भी कूड़ा उठने नहीं दिया जाएगा। वहीं रविवार को भी नगर परिषद के 109 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण शहर के मुख्य मार्गों, कालोनियों और बाजारों से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। रविवार को सफाई कर्मियों ने अपनी हड़ताल को आगे 2 सितंबर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चांवरिया ने की व मंच संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया। उन्होंने बताया कि मई में संघ व सरकार के बीच हुए समझौते को सरकार लागू करें, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी दी जाए, पैरोल के सफाई कर्मचारी व सीवरमैन को पक्का किया जाए।

झज्जर के 2014 में हटाए हुए 61 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लो, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारियों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और ठेका प्रथा बंद किया जाए सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपये दिए जाएं, सभी पैरोल फायरमैन व चालकों को नियमित किया जाए, 5000 जोखिम भत्ता दिया जाए। इस मौके पर जिला सचिव गौरव, ऑडिटर कृष्ण, सलाहकार सुरेश, सह सचिव बबली, महिला उप प्रधान कमलेश, प्रचार सुचारक मनीषा, शीतल, रानी, दया, सुषमा, सुमित्रा, सीमा,अंजू, सुरेश, रविंदर, विक्रम, नवीन मौजूद रहे।

30jjrp07- बीकानेर चौक पर घर-घर कूड़ा उठान वाली गाड़ी कूडे़ को वापस डालते हुए।

30jjrp07- बीकानेर चौक पर घर-घर कूड़ा उठान वाली गाड़ी कूडे़ को वापस डालते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed