फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sandeep Jakhar cleared the UGC NET exam in his first attempt.

संदीप जाखड़ ने प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 30 Aug 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Jakhar cleared the UGC NET exam in his first attempt.
30jjrp11- संदीप जाखड़।
साल्हावास। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहु में पीजीटी गणित संदीप जाखड़ ने यूजीसी नेट परीक्षा पहले प्रयास में उत्तीर्ण की है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार, सहकर्मियों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। जाखड़ ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्पष्ट उद्देश्य के साथ निरंतर प्रयास आवश्यक है। संदीप जाखड़ शिक्षण कार्य के साथ-साथ शिक्षा और विद्यार्थियों से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले प्रयास में नेट उत्तीर्ण करना उनके लिए गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए नई ऊर्जा तथा प्रेरणा देती है। प्राचार्य सोमबीर और विद्यालय सहकर्मियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed