{"_id":"59ce81214f1c1bb8538b502f","slug":"samajwadi-party-national-meeting-will-held-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा: अधिवेशन से पैर जमाने की तैयारी, लंबे समय से हाशिये पर पड़े नेताओं ने होर्डिंगों से पाट दी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा: अधिवेशन से पैर जमाने की तैयारी, लंबे समय से हाशिये पर पड़े नेताओं ने होर्डिंगों से पाट दी रोड
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से पार्टी में हाशिये पर पड़े समाजवादी पार्टी के कई नेता राष्ट्रीय अधिवेशन के माध्यम से फिर से पैर जमाने की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे नेताओं के एक गुट ने होर्डिंगों से तारघर मैदान के आसपास का क्षेत्र पाट दिया है। जिस रोड से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य वरिष्ठ नेताओं का आना-जाना होगा, उसे समाजवादी रंग में रंगने में जुटे हैं।
सपा का पांच अक्तूबर को तारघर मैदान पर राष्ट्र्रीय अधिवेशन है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के अलावा कई मुद्दों पर खुली चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद संगठन में परिवर्तन का दौर शुरू हो जाएगा। बड़े स्तर पर उलटफेर की उम्मीद है। ऐसे में लंबे समय से अलग-अलग कारणों से निष्क्रिय पड़े नेताओं का एक गुट एकजुट हो गया है। इसके लिए वह खुलकर गुटबाजी को हवा दे रहे हैं।
इस होर्डिंग वार में पार्टी के अनुशासन तक को ताक पर रख दिया है। इनमें ऐसे भी नेता शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद सपा से जाने के बाद जश्न तक मनाया था और कुछ दामन पर लगे पुराने दागों को मिटाने की कोशिश में हैं।

अधिवेशन में शिरकत करेंगे मुलायम!
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत कर सकते हैं। हाल के घटनाक्रम और अखिलेश के आमंत्रण पर सकारात्मक रुख को देखते हुए इस संभावना पर कार्यकर्ता मुहर लगा रहे हैं। उनका उत्साह भी बढ़ा हुआ है।
उनका कहना है कि मुलायम सिंह यादव ने तमाम दबाव के बावजूद नई पार्टी की घोषणा नहीं की है, उनकी आस्था अभी भी पार्टी में ही है। अखिलेश यादव से भी उनकी दूरियां कम हो रही हैं। ऐसे में कार्यकर्ता को उम्मीद है कि मुलायम सिंह यादव राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हो सकते हैं।

वाजिद को सजावट की जिम्मेदारी
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन स्थल को शानदार तरीके से सजाने का उत्तर दायित्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार को दिया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र में वाजिद को सजावट के लिए कुछ सुझाव भी भेजे हैं। साथ ही उनसे उम्मीद की है कि वह सजावट के लिए जरिये इसे अधिवेशन को यादगार बनाएंगे। इसके अलावा स्वागत समिति में लाल सिंह लोधी, राजा बेटी बघेल, अभिनव शर्मा व धर्मेंद्र यादव को भी शामिल किया गया है।