फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Saints and sages have always protected Dharma: Krishan Lal Panwar

संत-महात्माओं ने सदैव धर्म की रक्षा की : कृष्ण लाल पंवार

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 13 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Saints and sages have always protected Dharma: Krishan Lal Panwar
12jjrp15- जटेला धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर उप​स्थित सभी अति​​थियों को तुलसी का पौ
बेरी। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत-महात्माओं ने अपने जप, तप और साधना के माध्यम से सदैव धर्म और समाज की रक्षा की है। संतों के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। वह शनिवार को गांव माजरा दूबलधन स्थित तपोभूमि जटेला धाम में स्वामी नितानंद महाराज के 227वें निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मंत्री ने स्वामी नितानंद महाराज की समाधि पर दर्शन कर उन्हें नमन किया और तुलसी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्वामी नितानंद महाराज पर केंद्रित हरियाणवी लोक महाकाव्य का लोकार्पण भी किया। उन्होंने स्वामी नितानंद आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता में पर्यावरण संरक्षण का विशेष महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि महंत राजेंद्र दास द्वारा पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे प्रयासों में सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। जटेला धाम अब दिव्य चेतना का कर्मस्थल बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि जटेला धाम पर्यावरण संरक्षण का पर्याय बन चुका है। उन्होंने सामाजिक समरसता, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

महंत राजेंद्र दास ने कहा कि स्वामी नितानंद महाराज समाज के लिए प्रेरणा के महान स्तंभ थे। मनुष्य को जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए, क्योंकि कर्म ही उसके जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं। कार्यक्रम में साहित्यकार सत्यवीर नाहङिया, प्रो. यशवीर सिंह सहित अनेक संत, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed