फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rural Bank of lockouts

विरोध में फूंका पीएम का पुतला

Thu, 01 Dec 2016 11:26 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Thu, 01 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rural Bank of lockouts
आर्य समाज स्थित स्टेट बैंक के एटीएम पर पैसा जमा और निकालने के लिए लगी लोगों की भीड़।
नोटबंदी के बाद से उपजी समस्या को लेकर मचे हाहाकार को देखते हुए जिले में राजनैतिक संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। नोट बंदी का विरोध करने के बाद समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क पर उतरे। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने बाल निकेतन तिराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इसीक्रम में रुपये न मिलने पर खाता धारकों ने देवलास स्थित काशी गोमती संयुक्त क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में ताला बंदी की। मझवारा में प्रदर्शन किया गया।  
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि नोटबंदी के कारण किसान, मजदूर, बुनकर छात्र सभी परेशान हैं। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुगलकी फरमान जारी कर आम जनता को परेशानी में डाल दिया है। जनता अपनी ही कमाई लेने के लिए बैंक का चक्कर काट रही है। इस दौरान सपा जिला महामंत्री कुद्दूश अंसारी, ननहकू प्रसाद राजभर, रामधनी
विज्ञापन

चौहान, शिवानंद यादव, अभिमंयु यादव, लल्लन यादव, श्रीराम यादव, वीरेंद्र याआदि रहे।

मधुबनः स्थानीय क्षेत्र में स्थित बैंको पर गुरुवार के दिन  सन्नाटा पसरा रहा।यूनियन बैंक की शाखा मधुबन, मर्यादपुर, उफरौली,  दुबारी एवं  स्टेट बैंक मधुबन,  पंजाब नेशनल बैंक फतेहपुर,  दरगाह,  राजेंद्र नगर,  काशी गोमती  ग्रामीण बैंक परशुपुर,  दुबारी,  सिपाह आदि बैंक खुले तो रहे लेकिन पैसों के  अभाव में उपभोक्ता वापस हो गए।स्टेट बैंक के मैनेजर विजय कुमार अपराह्न लगभग तीन  बजे कुछ कैश लेकर आए तो लोगों को दो-दो हजार रुपये काफी मशक्कत के बाद मिल  सके। पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में पिछले तीन दिन से कैश नहीं होने के  कारण लोग वापस हो गए। गुरुवार को स्टेट बैंक का एटीएम किसी को राहत  नहीं पहुंचा सका जबकि एचडीएफसी बैंक के एटीएम में शाम को पैसा डाला  गया। जहां लाइन देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदवासरायः विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना अंतर्गत देवलास स्थित काशी गोमती संयुत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पर लगभग एक सप्ताह से बैंक द्वारा ग्रामीणों का पैसा न मिलने पर आज ग्रामीणों का गुस्सा सुबह फूट गया। तड़के लाइन लगाए ग्रामीण खाताधारक बैंक पर पैसे के लिए लाइन मे  थे और बैंक पर बाहर से अपना ताला लगा दिया था। बैंक खोलने पहुचे शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों को अंदर जाने नहीं दिया और पैसे के लिए नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों की मांग थी कि आज पैसा मिलेगा तो बैंक खुलेगा नहीं मिलेगा तो नहीं खुलेगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने ग्रामीणों ने ग्रामीण बैंक के रिजनल मैनेजर से दूरभाष से वार्ता किया। रिजनल मैनेजर के आश्वासन पर अपराह्न बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर अपना ताला खोला।  इसके बाद पर कार्य चालू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed