{"_id":"6a380ff7eda126cb2a061dac","slug":"runners-group-wins-medals-at-the-run-against-drug-abuse-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-124776-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में रनर्स ग्रुप ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में रनर्स ग्रुप ने जीते पदक
विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के पदक विजेता धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में गांधी दर्शन राजघाट में आयोजित 24वें रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज एवं योगाथॉन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस कार्यक्रम में बीआरजी के 75 से अधिक धावकों ने भाग लेकर नशामुक्त भारत और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
10 किलोमीटर चैलेंज रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किए। विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तीनों स्थानों पर बीआरजी के धावकों का कब्जा रहा। वहीं अन्य आयु वर्गों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर दीपक छिल्लर ने कहा कि बीआरजी का उद्देश्य स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।