फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Investment Scam 70 Crore Fraud Unearthed as Scammers Flee After Duping 500 People

सीजी: 70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा; 500 लोगों से पैसे लेकर फरार

Mon, 07 Sep 2026 08:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 08:10 AM IST
सार

कांकेर जिले के अंतागढ़ में महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी में निवेश के नाम पर करीब 500 लोगों से 70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 5 प्रतिशत कमीशन और डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दयाशंकर साहू और नितिन निर्मलकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
CG Investment Scam 70 Crore Fraud Unearthed as Scammers Flee After Duping 500 People
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में महालक्ष्मी एंटरप्राइजेज कंपनी के कर्मचारियों ने सरकारी कर्मचारियों को अपनी कंपनी में निवेश करने और 5 प्रतिशत कमीशन देने के साथ ही डेढ़ साल में पैसे दोगुने करने का झांसा देते हुए करीब 500 लोगों को अपने झांसे में लेकर उनकी जमा पूंजी के करीब 70 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने इस मामले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि, पैसे निवेश कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का अंतागढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी में निवेश के नाम पर करीब 70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया था। इस मामले से जुड़े दो आरोपियों को थाना अंतागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


लोगों को कंपनी में निवेश करने के नाम पर झांसा दिया गया
मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के संचालकों द्वारा कंपनी में पैसा निवेश करने पर 5 प्रतिशत ब्याज (कमीशन) देने एवं डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया। आरोपियों द्वारा छत्तीसगढ़ के कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बीजापुर सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को झांसा देकर कंपनी में निवेश कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 करोड़ की राशि लेकर फरार
आरोपियों द्वारा पीड़ित सरकारी कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को अलग-अलग बैंकों से लोन लेने के लिए निवेश करने और पूरे पैसे को अपनी कंपनी में लगाने के लिए कहा गया। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा पैसे लिए गए कुछ लोगों को शुरुआत में कुछ किश्तों का भुगतान भी किया गया था। इसके बाद लोगों ने पैसा देना शुरू कर दिया। पैसे बढ़ने के कारण बाद में आरोपियों ने निवेश करने वाले लोगों को पैसा देना बंद कर दिया और लोगों की जमा राशि करीब 70 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए।


ये भी पढ़ें-  छत्तीसगढ़: करैत के डसने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, समय पर नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इलाज के दौरान तोड़ा दम

करीब 500 लोगों से हुई ठगी
मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना अंतागढ़ क्षेत्र में महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी में पैसा निवेश करने पर अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर लगभग 500 लोगों से करीब 70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में अंतागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना अंतागढ़ में धारा 420, 120(बी), 112, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। साइबर सेल कांकेर एवं थाना अंतागढ़ पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश एवं मोबाइल नंबर के आधार पर लगातार कार्रवाई की गई। इस मामले में आरोपी दयाशंकर साहू को ग्राम ढेलका, साजा, जिला बेमेतरा तथा आरोपी नितिन निर्मलकर को रायपुर से पकड़ा गया। पूछताछ एवं जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed