शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी, यहां रहेगा रूट डायवर्ट, जानें क्या है पूरी व्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शपथ ग्रहण के दौरान परेड ग्राउंड के तमाम रास्तों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वीवीआईपी और वीआईपी को छोड़कर केवल पैदल ही समारोह स्थल तक पहुंचा जा सकेगा। यह इलाका पूरी तरह जीरो जोन रहेगा। बसों और हल्के वाहनों की पार्किंग के साथ शहर के तमाम मार्गों का यातायात डायवर्जित रहेगा।
प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान कालीदास मार्ग, राजपुर रोड, दिलाराम चौक, ईसी रोड का यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। सिटी बस और विक्रम के रूटों में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेन्द्र गुंज्याल ने लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चोपहियां वाहनों से शनिवार को परहेज करने का अनुरोध किया है। तमाम वीआईपी ईसी रोड, सर्वे चौक, रोजगार तिराहा और कांवेंट तिराहे से वीवीआईपी द्वार में प्रवेश करेंगे।
दस मिनट पहले रुक जाएगा यातायात
वीवीआईपी के जीटीसी हैलीपैड पर पहुंचने से 10 मिनट पहले मार्ग का यातायात रोक दिया जाएगा। दिलाराम चौक से कालीदास रोड की तरफ कोई वाहन नही जाएगा। इस मार्ग के वाहनों को राजपुर रोड की ओर भेजा जायेगा। कालीदास मार्ग की तरफ से आने वाले वाहन सालावाला कट के अंदर से डायवर्ट रहेंगे। अनारवाला के वाहन कैंट से बल्लूपुर चौक की तरफ निकाले जाएंगे। मधुबन कट से दिलाराम चौक आने वाले वाहनों को डीएल रोड पर डायवर्ट किया जायेगा।
घंटाघर से कोई वाहन राजपुर रोड की तरफ नही जाएगा। यूकेलिप्टस चौक के बीच वाले यातायात को नेशविला रोड अथवा यूटर्न कर वापस किया जायेगा। आराघर से कोई भी वाहन ईसी रोड पर नहीं जाएगा। इन वाहनों को सीएमआई की तरफ भेजा जाएगा। कर्जन रोड से कोई भी वाहन सर्वे चौक की ओर नही पहुंचेगा। रुड़की, आईएसबीटी से मसूरी जाने वाहन हरिद्वार बाईपास से जोगीवाला, पुलिया नंबर छह से होकर जाएंगे। दर्शन लाल चौक और बुद्धा चौक से कोई वाहन लैंस डाउन चौक की तरफ नहीं जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह में पार्किंग व्यवस्था
.जन प्रतिनिधियों के वाहन पानी के टंकी के पास पार्क होंगे।
. विधायकों के वाहन दून क्लब में भी पार्क किए जाएंगे।
.अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग डूंगा हाउस में होगी।
. पास धारक मीडिया कर्मी के वाहनों की पार्किंग पैवेलियन ग्राउंड में होगी।
. पास धारक कार्यकर्ताओं के वाहन रेंजर्स ग्राउण्ड में पार्क होंगे।
विक्रमों की डायवर्ट व्यवस्था-
. रायपुर रूट के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस घुमाए जाएंगे।
.धर्मपुर रूट के विक्रम चंदन नगर कट से एमकेपी चौक की तरफ रवाना होंगे।
.आईएसबीटी रोड के तमाम विक्रम सहारनपुर चौक से वापस किए जाएंगे।
.कांवली रूट के विक्रम प्रिंस चौक से आगे नहीं जा पाएंगे।
.प्रेमनगर रूट के समस्त विक्र म घंटाघर से पहले ही वापस घूम जाएंगे।
सिटी बसों का डायवर्जन प्लान
.आईएसबीटी की तरफ से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस होंगी।
.राजपुर रोड जाने वाली सिटी बस दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए जाएंगी।
.रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसे चूना भट्टा से वापस होगी।
बाहरी इलाकों से आने वाले वाहनों की पार्किंग
.ऋषिकेश और हरिद्वार से आने वाले वाहनों को बन्नू स्कूल, गुरुनानक ग्राउंड, पुलिस लाइन और रेसकोर्स के आंतरिक मार्गों पर पार्क किया जाएगा। इस मार्ग के लोग पुरानी बाईपास चौकी से धर्मपुर चौक, नेगी तिराहा और पुलिस लाइन गेट से होकर आएंगे। इसी मार्ग से वह वापस होंगे।
.सहारनपुर, क्लेमेंटाउन, विकासनगर, हर्बटपुर और चकराता रोड से आने वाले वाहनों की भी पार्किंग बन्नू स्कूल और गुरू नानक ग्राउंड में किया जाएगा। इस मार्ग के वाहन आईएसबीटी, कारगी चौक और पुरानी बाईपास चौकी से होते हुए यहां पहुंचेंगे।
. टिहरी और थानों रोड के वाहनों को भी पुलिस लाइन ग्राउंड और रेसकोर्स के आंतरिक मार्गों पर पार्क किया जाएगा। यहां के वाहन लाडपुर, पुलिया नंबर छह और धर्मपुर मंडी के रास्ते आएंगे।
.मसूरी और धनोल्टी से आने वाले वाहनों की पार्किंग गुरुकुल कन्या इंटर कालेज ग्राउंड में होगी। मसूरी डायवर्जन से यह वाहन ग्रेट वैल्यू के रास्ते पहुुंचेंगे।
यहां रहेंगे ड्यूटी वाले अधिकारी
हल्के वाहनों की पार्किंग
हल्के चुपहिया वाहनों को पुलिस लाइन के अलावा रवि मित्तल पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन गेट नंबर दो, जीटीएम, रेंजर्स ग्राउंड, नगर निगम, एसएसपी आफिस, घंटाघर एमडीडीए पार्किंग, मंगला देवी इंटर कालेज, सचिवालय के पास ग्राउंड में पार्क किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर मंच के सामने बनने वाली डी में केवल ड्यूटी वाले अधिकारी ही जा सकेंगे। दूसरे अधिकारियों के उधर जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। एसपीजी ने इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने को कहा है, क्योंकि दिसंबर माह में हुई मोदी की रैली में मंच के पीछे अधिकारियों की उपस्थिति पर कड़ा एतराज जताया था। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को इस पर अमल करने को कहा गया है।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी के कारण सुरक्षा में पूरी ताकत झोंकी गई है। एसपीजी और खुफिया तंत्र से जुड़े अधिकारी हर व्यवस्था को जांच-परख कर अपने हिसाब से बदलाव कर रहे हैं। खासतौर से इस बार डी में ड्यूटी वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा कोई दूसरा उधर नहीं फटक पाएगा।
एसपीजी ने साफ तौर से यह हिदायत दी है कि 26 दिसंबर को दून में हुई मोदी रैली में मंच के पीछे बिना ड्यूटी वाले अधिकारियों की मौजूदगी की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। केवल वही अधिकारी वहां मौजूद रहे, जिनकी ड्यूटी लगी है। पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने ड्यूटी प्वाइंट पर रहने के लिए कहा गया है, ताकि व्यवस्था बनाने में किसी तरह की दिक्कत न आए।