{"_id":"679fd086f075432797084672","slug":"rohit-pramod-sharma-caught-kl-rahul-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-118212-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित प्रमोद शर्मा ने केएल राहुल का पकड़ा कैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित प्रमोद शर्मा ने केएल राहुल का पकड़ा कैच
विज्ञापन
झज्जर। कर्नाटक और हरियाणा के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी का मैच आखिरी दिन ड्राॅ पर समाप्त हुआ। मैच में बहादुरगढ़ के रोहित प्रमोद शर्मा ने 10 रन बनाए और दो कैच पकड़े। इस दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उन्होंने केएल राहुल का महत्वपूर्ण कैच भी पकड़ा।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बंगलूरू में कर्नाटक और हरियाणा के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक की टीम अपनी पहली पारी में 304 रनों पर सिमट गई। इसके बाद हरियाणा की टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 450 रन बनाए। मैच के आखिरी दिन कर्नाटक की टीम ने 8 विकेट पर 294 रन बनाए तो मैच के निर्णायकों ने मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया। इस मैच में बहादुरगढ़ निवासी रोहित प्रमोद शर्मा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का महत्वपूर्ण कैच पकड़ा। हरियाणा की टीम इस मैच में ड्राॅ के बाद अंकतालिका में इलीट ग्रुप-सी में 29 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। हरियाणा का अगला मैच अब आठ फरवरी को होगा।