{"_id":"6aa6971fea606b8a4e07ddec","slug":"roadways-drivers-are-drawing-their-salaries-from-the-roadways-department-but-performing-duties-in-other-departments-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-139861-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलरी रोडवेज से और ड्यूटी दूसरे विभागों में दे रहे रोडवेज चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलरी रोडवेज से और ड्यूटी दूसरे विभागों में दे रहे रोडवेज चालक
विज्ञापन
13jjrp05- झज्जर। सामान्य बस अड्डा झज्जर में खड़ी बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले के रोडवेज चालकों को वेतन हरियाणा राज्य परिवहन दे रहा है लेकिन कुछ चालक रोडवेज बसों को छोड़कर अन्य विभागों में कार्य कर रहे हैं। इससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है और यात्री परेशान हैं।
हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो के नौ चालक एक वर्ष से अधिक समय से बिना मुख्यालय की अनुमति के अन्य विभागों में कार्य कर रहे हैं। चालकों की कमी के कारण बसों का संचालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। जिले में 197 रोडवेज बसें संचालित होती हैं। इनमें 171 बसें झज्जर डिपो की और 26 लीज पर हैं।
इसमें झज्जर डिपो और बहादुरगढ़ सब डिपो दोनों शामिल हैं। रोडवेज झज्जर में करीब 290 चालकों की आवश्यकता है, जबकि 270 चालक ही मौजूद हैं। इनमें से नौ चालक अन्य विभागों में कार्य कर रहे हैं और कुछ की स्टैंड ड्यूटी लगाई गई है। इससे बसों पर चालकों को तैनात करने में परेशानी होती है, जिसका नुकसान यात्रियों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
रोडवेज मुख्यालय की तरफ से दूसरे विभागों में ड्यूटी दे रहे चालकों को वापस बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों से रोडवेज चालकों को वापस बुलाने के लिए पत्र लिखा गया है। जिले में 9 रोडवेज चालक अन्य विभागों में ड्यूटी दे रहे हैं। इन चालकों के वापस आने के बाद उनको रोडवेज बसों पर ड्यूटी के लिए लगाया जाएगा।-अशोक, सीआई, रोडवेज