फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Roads submerged in Olympian Manu Bhaker's village.

ओलंपियन मनु भाकर के गांव में सड़कें डूबीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Roads submerged in Olympian Manu Bhaker's village.
08jjrp25- शहर की एक कालोनी में घर में घुसे पानी को बाल्टी से निकालते परिवर के सदस्य। स्रोत : वी
साल्हावास। गोरिया गांव में जोहड़ के ओवरफ्लो होने से ओलंपियन खिलाड़ी मनु भाकर के पैतृक गांव की गलियों में जलभराव हो गया है। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के बाद शनिवार को दिनभर गलियों में पानी जमा रहा। ग्रामीणों के अनुसार पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण अजीत और वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जोहड़, गलियों और खेल मैदान में पानी भरने से पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सरपंच अजीत सिंह ने बताया कि पहले पावर प्लांट की ओर बनी ड्रेन से बरसाती पानी की निकासी हो जाती थी लेकिन मुआवजे को लेकर केस दायर होने के बाद प्लांट ने जरूरी सामान की सहायता बंद कर दी और ड्रेन भी बंद कर दी। वहीं, प्लांट प्रवक्ता किशोर ने कहा कि प्लांट के पानी से ड्रेन भरने के कारण उसे बंद किया गया है।
विज्ञापन


झाड़ली में चार दिन से जलभराव

झाड़ली गांव में चार दिन से जलभराव बना हुआ है। पानी निकासी के लिए ट्रैक्टर और पंप सेट लगाए गए हैं, लेकिन समस्या बनी हुई है। ब्लॉक समिति अध्यक्ष दीपक जहाजवास स्वयं निकासी कार्य में जुटे हैं। ग्रामीण दिनेश जाखड़ ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर नियमित रूप से नहीं चलाए जा रहे जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बीडीपीओ मातनहेल अंजलि शर्मा का कहना है कि गोरिया गांव में बिजली की समस्या थी जिस कारण मोटर नहीं चल पाई। अब मोटर भी चली हुई हैं। इंजन भी लगवाए गए। ट्रैक्टर से भी पानी निकालने की व्यवस्था करवाई गई है झाड़ली में भी ट्रैक्टर व पंप सेट से पानी निकासी करवाई जा रही है।

08jjrp25- शहर की एक कालोनी में घर में घुसे पानी को बाल्टी से निकालते परिवर के सदस्य। स्रोत : वी

08jjrp25- शहर की एक कालोनी में घर में घुसे पानी को बाल्टी से निकालते परिवर के सदस्य। स्रोत : वी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed