Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Roads and lanes worth Rs 1.25 crore will be constructed in Wards 11 and 18.

वार्ड-11 और 18 में सवा करोड़ से बनेंगी सड़कें और गलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Roads and lanes worth Rs 1.25 crore will be constructed in Wards 11 and 18.
-फोटो 86 : वार्ड 11 में विकास कार्यों का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून, पार्षद व वार्डवासी। स्र
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-11 और 18 में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और गलियों का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को विधायक राजेश जून ने पार्षद अशोक शर्मा और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि धर्म विहार की नीची गलियों को निर्धारित लेवल के अनुसार ऊंचा किया जाएगा। टूटी गलियों का निर्माण सीसी से कराया जाएगा। धर्म विहार की मुख्य सड़क को नाले से तिरंगा चौक के आगे तक मेस्टिक तकनीक से बनाया जाएगा। वहीं, वार्ड-11 के छोटूराम नगर में भी सीसी की गलियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण में कमी मिलने पर विधायक कार्यालय या सरकारी शिकायत पोर्टल पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-11 के पार्षद अशोक शर्मा ने कहा कि विधायक के प्रयासों से 1.25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की योजना शुरू हुई है। इस दौरान छोटूराम नगर की महिलाओं ने नगर परिषद से वैध घोषित क्षेत्र की कच्ची गलियों को पक्का करवाने की मांग उठाई।

इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला, पार्षद राजेश मकडोली, अश्वनी शर्मा, प्रवीन सोनू, राजेश सैनी, हरिमोहन धाकरे, अनिल सिंगल, सिकंदर, पवन रोहिल्ला और योगेश धनखड़ मौजूद रहे।



-फोटो 86 : वार्ड 11 में विकास कार्यों का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून, पार्षद व वार्डवासी। स्रोत: कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed