फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rise in fungal infection patients during the rainy season

बारिश में बढ़े फंगल इन्फेक्शन के मरीज, ओपीडी में 15 से 20 फीसदी इजाफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rise in fungal infection patients during the rainy season
-फोटो 85 : नागरिक अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में जांच कराने पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। बारिश के मौसम में बढ़ी नमी और उमस का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। नागरिक अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में फंगल इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या में करीब 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज खुजली, दाद, लाल चकत्ते और त्वचा पर जलन जैसी समस्याओं को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जुलाई से पहले जून माह में त्वचा रोग ओपीडी में रोजाना 90 से 100 मरीज पहुंच रहे थे। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 120 से 125 तक पहुंच गई है।

नागरिक अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता ने बताया कि बारिश के मौसम में लगातार पसीना आना, कपड़ों का देर तक गीला रहना और शरीर के कई हिस्सों में नमी बने रहने से फंगल संक्रमण तेजी से फैलता है। इस दौरान कमर, जांघ, बगल, गर्दन और पैरों की उंगलियों के बीच संक्रमण के मामले अधिक सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कई मरीज समस्या बढ़ने के बाद अस्पताल पहुंचते हैं, जिससे उपचार में अधिक समय लग सकता है। त्वचा रोग विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में आसानी से मिलने वाली स्टेरॉयडयुक्त क्रीम का बिना चिकित्सकीय सलाह के उपयोग भी परेशानी बढ़ा रहा है। शुरुआत में इन क्रीमों से राहत मिलती है, लेकिन बाद में संक्रमण ज्यादा फैल सकता है और बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि शरीर को साफ और सूखा रखें। पसीने वाले कपड़ों को तुरंत बदलें। तौलिया, कपड़े और अन्य व्यक्तिगत वस्तुएं साझा न करें। त्वचा पर दाद, खुजली या लाल चकत्ते होने पर घरेलू उपाय या बिना सलाह दवा लेने के बजाय विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। समय पर उपचार और सावधानी बरतकर फंगल संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed