फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Reservation Bachao Sangharsh Samiti will distribute constitution in one lakh houses on Ambedkar Jayanti

Lucknow News : आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का फैसला, अंबेडकर जयंती पर एक लाख घरों में बांटेंगे संविधान

Wed, 29 Mar 2023 08:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 29 Mar 2023 08:13 PM IST
सार

डॉ. अंबेडकर जयंती पर दो दिन विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 13 से 14 अप्रैल की शाम तक चलने वाले कार्यक्रम में करीब 10 क्विंटल से ज्यादा फल व अन्य खाद्य पदार्थ बांटा जाएगा।

विज्ञापन
Reservation Bachao Sangharsh Samiti will distribute constitution in one lakh houses on Ambedkar Jayanti
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में अंबेडकर जयंती की कार्ययोजना बनाते अधिकारी-कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की मंगलवार को हुई बैठक में तय किया गया है कि बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर एक लाख घरों में संविधान की प्रति बांटी जाएगी। 10 क्विटल फल और अनाज का भी वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन


बैठक में यह भी तय किया गया कि डॉ. अंबेडकर जयंती पर दो दिन विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 13 से 14 अप्रैल की शाम तक चलने वाले कार्यक्रम में करीब 10 क्विंटल से ज्यादा फल व अन्य खाद्य पदार्थ बांटा जाएगा। सभी जिला संघ भी अपने जिले में बाबा साहब जयंती पर भोजन और फलदान कार्यक्रम चलाएं। बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकर स्मारक गोमती नगर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत जयंती की शुरुआत होगी। कार्यक्रम 14 अप्रैल की शाम तक चलता रहेगा। बैठक में समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, केवी राम, डॉ राम शब्द जैसवार आरपी केन, एसपी सिंह, पीएम प्रभाकर, अनिल कुमार, श्यामलाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed