फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   reprimand in data feeding

डाटा फीडिंग में फिसड्डी बीडीओ को फटकार

Sat, 18 Mar 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sat, 18 Mar 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
 reprimand in data feeding
विकास भवन की बैठक में हिस्सा लेते बीडीओ - फोटो : अमर उजाला
विकास भवन सभागार में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सीडीओ सी. इंदुमति ने विकास कार्यों की समीक्षा की। राज्य वित्त, चौदहवें वित्त के कार्यों की डाटा फीडिंग में फिसड्डी खंड विकास अधिकारियों को फटकार लगाई और दो दिन में फीडिंग पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



सीडीओ ने कहा कि गंगा किनारे के गांव को 25 मार्च तक शत-प्रतिशत खुले में शौचमुक्त किए जाएं। लापरवाही करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। हंसवा, तेलियानी और अमौली  ब्लाक में कराए गए कार्यों की डाटा फीडिंग है। अन्य ब्लाकों की फीडिंग अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन


20 मार्च तक डाटा फीड न कराने वाले बीडीओ पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के मंजूर शौचालय, आवासों का निर्माण पूरा करा लें। इस मौके पर डीपीआरओ अजय आनंद सरोज, एडीपीआरओ नीलेंद्र सिंह, स्वच्छ भारत मिशन जिला समन्वयक शरद अवस्थी, राधा देवी व बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed