{"_id":"6ac2b2213bcb2231bf0ed212","slug":"religious-events-strengthen-values-devotion-and-brotherhood-in-society-naveen-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-127828-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक आयोजन करते है समाज में संस्कार, भक्ति और भाईचारे को मजबूत : नवीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक आयोजन करते है समाज में संस्कार, भक्ति और भाईचारे को मजबूत : नवीन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पितृ पक्ष के अवसर पर बहादुरगढ़ में पंचदिवसीय श्री भक्तमाल कथा के शुभारंभ अवसर पर रविवार को भव्य नगर संकीर्तन एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने शिरकत की। इस अवसर पर आयोजकों ने फूल-माला पहनाकर तथा पटका पहनाकर नवीन बंटी का स्वागत एवं सम्मान किया।
नवीन बंटी ने ज्योति प्रज्वलित की और ठाकुर जी एवं राधा रानी की पूजा-अर्चना कर सभी के लिए सुख व समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रभु के भजनों व संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
नगर संकीर्तन शोभायात्रा श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर, मेन बाजार, बहादुरगढ़ से प्रारंभ होकर शिव हनुमान मंदिर (किला मोहल्ला), मांडोठी बाजार और झज्जर रोड से होते हुए वापस कथा स्थल गुरुद्वारा सचखंड भवन, नजदीक बड़ा डाकखाना, झज्जर रोड, बहादुरगढ़ पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने धार्मिक आयोजनों को समाज में आस्था, संस्कार और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़ने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
आयोजकों ने प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी को बताया कि पंचदिवसीय श्री भक्तमाल कथा का आयोजन श्री राधावल्लभ संकीर्तन प्रेमी मंडल, बहादुरगढ़ तथा श्री राधारमण संकीर्तन मंडल, धर्मपुरा, बहादुरगढ़ की ओर से किया जा रहा है। कथा में प्रभु के प्रिय भक्तों के दिव्य एवं प्रेरणादायक चरित्रों का वर्णन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन 6 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक गुरुद्वारा सचखंड भवन, नजदीक बड़ा डाकखाना, झज्जर रोड, बहादुरगढ़ में होगा जिसमें कथा व्यास श्री नवनीतप्रिय दास जी भक्तभाली कथा सुनाएंगे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार एवं मित्रों सहित पहुंचकर कथा श्रवण करने और इस धार्मिक उत्सव में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंडित शिवकुमार, जगदीश इलाहावादी, जितेश सेठी, अनिल मदान, आशीष भाई, राहुल गिनोत्रा, गगन तिवारी, रोहित अरोड़ा, सुनील खुराना, जितिन गोस्वामी सहित काफी संख्या में गिनोत्रा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
फोटो 98 : पितृ पक्ष में भक्तमाल कथा के शुभारंभ पर पूजा-अर्चना करते भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी। स्रोत कार्यालय