{"_id":"571107a34f1c1b81064a6b65","slug":"relief-to-public-vegetables-prices-cheap-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ वासियों दी बल्ले-बल्ले, प्याज और सब्जी हुए सस्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ वासियों दी बल्ले-बल्ले, प्याज और सब्जी हुए सस्ते
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
सब्जियों के दामों में उछाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार प्याज की अच्छी फसल होने के कारण इसके दामों में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को सेक्टर-26 मंडी में प्याज थोक में आठ से दस रुपये किलो बिका, जबकि बाजार और परचून में यह 12 से 14 रुपये किलो था। थोक व्यापारी बलबीर सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र और राजस्थान में इस अच्छी फसल हुई है।
विज्ञापन
वहां इसका रेट तीन रुपये किलो है। आढ़ती विक्र्रेताओं और मार्केट कमेटी के अनुसार दूसरे राज्यों से आने वाले प्याज पर पांच रुपये का भाड़ा लग रहा है। इस कारण शहर के लोगों को 12 से 14 रुपये किलो मिल रहा है। पिछले साल इस समय प्याज की कीमत 40 से 50 रुपये किलो थी। टमाटर की कीमत भी परचून में 12 रुपये किलो पहुंच गई है। मंडी में इस समय प्रतिदिन एक हजार क्विंटल प्याज की फसल आ रही है।
विज्ञापन
तीन माह तक स्टोर कर सकते हैं प्याज
विक्रेताओं के अनुसार महाराष्ट्र और राजस्थान से जो प्याज आ रहा है, उसे ग्राहक एक माह तक ही स्टोर कर सकते हैं। जो फसल पंजाब व हरियाणा से आएगी, उसे ग्राहक तीन माह तक स्टोर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विक्रेताओं के अनुसार पंजाब व हरियाणा से आने वाले प्याज की क्वालिटी अच्छी होती है, उसका रंग भी पूरी तरह से लाल होता है। मार्केट कमेटी के सचिव राजेंद्र कुमार का कहना है कि प्याज का रेट पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। आने वाले 10 से 15 दिन में लोकल फसल आने से रेट में और गिरावट आएगी।
सब्जियों के रेट में भी आई गिरावट
सब्जियों के रेट में भी भारी गिरावट आई है। पिछले सप्ताह के मुकाबले में 10 प्रतिशत रेट की गिरावट आई है। सेक्टर-26 मंडी के सब्जी व्यापारी विजय कुमार का कहना है कि सब्जी के रेट में गिरावट आई है, लेकिन मटर का रेट बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय पहाड़ी मटर आ रहे हैं जिसका परचून रेट 70 रुपये प्रति किलो है।
सब्जियों के रेट
सब्जियां- रेट (किलो में)
आलू-------12 से 14
अदरक-------50
लहसुन-------50 से 60
मिर्च-------40 से 50
चुकंदर------- 20
धनिया-------20
पुदीना-------40
बंदगोभी-------10
फूल गोभी-------20
शिमला मिर्च-------20 से 25
गाजर-------15 से 20
मूली-------15 से 16
खीरा-------10 से 15
पालक-------15
अरबी-------25 से 30
लौकी-------15
बैगन-------15
बैगनी-------20
करेला-------30 से 40
टिंडा-------60
नोट.. उक्त रेट सेक्टर-26 मंडी में परचून में बिकने वाली सब्जियों के हैं।