{"_id":"571514e24f1c1b95428b465e","slug":"razor-buried-beneath-innocent-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेजर के नीचे दबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेजर के नीचे दबकर मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की जुताई कर रहे पिता को चाय देने गए गांव फैजुल्लागंज निवासी बलवीर सिंह उर्फ वीरा के चार वर्षीय पुत्र रोशन सिंह की खेत में खड़े रेजर के नीचे दबकर मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
गांव फैजुल्लागंज निवासी बलवीर सिंह उर्फ वीरा ने बताया कि वह सोमवार को खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। खेत पर ही उसने गन्ना बुवाई करने वाला रेजर खड़ा कर रखा था। सुबह उनका चार वर्षीय बेटा रोशन चाय लेकर खेत पर आया। वीरा ने ट्रैक्टर खड़ा कर लिया और उसी पर बैठकर चाय पीने लगे। इसी बीच रोशन रेजर के पास जाकर खेलने लगा। अचानक रेजर रोशन के ऊपर गिर गया। वीरा ने दौड़कर रेजर के नीचे दबे रोशन को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। खबर मिलने पर रोती-विलखती रोशन की मां गुरप्रीत कौैर भी मौके पर पहुंच गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था।