{"_id":"69b9c40c3f001eb61a019abe","slug":"ranbir-shines-in-australia-secures-16th-place-in-the-race-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-121949-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में चमके रणबीर ने दाैड़ में 16वां स्थान हासिल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्ट्रेलिया में चमके रणबीर ने दाैड़ में 16वां स्थान हासिल किया
विज्ञापन
-फोटो 85 : बीआरजी धावक रणबीर सांगवान। स्रोत ग्रुप
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावक रणबीर सांगवान ने आस्ट्रेलिया में 10 किलोमीटर दौड़ को मात्र 46 मिनट में पूरा करते हुए 16वां स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में आयोजित कैनिंग रिवर रनिंग वर्क्स फेस्टिवल में विभिन्न देशों के सैकड़ों धावकों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रणबीर का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
रणबीर ओमैक्स सिटी के निवासी हैं और 55 से अधिक आयु वर्ग में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में पोडियम स्थान हासिल करते रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके अनुभव और फिटनेस का प्रमाण है बल्कि यह भी दर्शाती है कि उम्र केवल एक संख्या है। बीआरजी के संचालक दीपक छिल्लर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे बहादुरगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। बीआरजी के धावक लगातार देश-विदेश में आयोजित मैराथन और रनिंग इवेंट्स में भाग लेकर बहादुरगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं।