फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ramlala Pran Pratishtha 101 Artist To Perform On Ramayan Chaupai At Mahakal Temple

Ram Pran Pratishtha: महाकाल मंदिर में 101 कलाकार देंगे रामायण की चौपाइयों पर प्रस्तुति, 12 घंटे होगी स्तुति

Sat, 20 Jan 2024 11:13 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 20 Jan 2024 11:13 AM IST
सार

Ram Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पहले महाकाल मंदिर में 12 घंटे तक रामायण और हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर नृत्य प्रस्तुति होगी। 101 कलाकार श्री राम की अष्टयाम नृत्य सेवा करेंगे।

विज्ञापन
Ramlala Pran Pratishtha 101 Artist To Perform On Ramayan Chaupai At Mahakal Temple
महाकाल मंदिर में रविवार को 101 कलाकार अष्टयाम सेवा करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के एक दिन पूर्व 21 जनवरी को शहर के 101 कलाकार लगातार 12 घंटे नृत्य प्रस्तुति देंगे। इनमें चार साल से 66 साल तक के कलाकार शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली इस प्रस्तुति में कलाकार रामायण के प्रसंगों और भजनों के साथ ही हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर भी विशेष नृत्य की प्रस्तुतियां देते हुए अष्टयाम नृत्य सेवा करेंगे। वेणुनाद निनाद नृत्य एकेडमी के 101 कलाकार नृत्य गुरु पलक पटवर्धन के निर्देशन में यह विशेष प्रस्तुति देंगे। संस्था के सचिव समीर पटवर्धन ने बताया कि प्रभु श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा आयोजित उत्सव में भोर से रात्रि तक लगातार 12 घंटे सतत नृत्य आराधना कर अष्टयाम नृत्य सेवा की जाएगी।
विज्ञापन


सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक प्रस्तुति
मंदिरों में सुबह की आरती से शयन तक यानी सुबह से लेकर रात्रि तक सेवा की जाती है, जिसे अष्टयाम सेवा कहते हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर में कलाकार 21 जनवरी की सुबह 8 से रात 8 बजे तक लगातार अष्टयाम नृत्य सेवा करेंगे। नृत्य गुरु पटवर्धन ने बताया इस विशेष प्रस्तुति में श्रीरामचंद्र कृपालु भजमन, हम कथा सुनाते श्रीराम की, जय राम सीताराम भजन, चाहे कृष्ण कहो या राम, बोलो राम राम राम सहित रामायण और श्रीराम पर आधारित 10 से अधिक विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल की ध्वनि, सावी भी देंगे प्रस्तुति
प्रस्तुति देने वाली कलाकारों में छोटी उम्र से लेकर बड़ी उम्र तक की नृत्यांगनाएं भी शामिल हैं। विशेष रूप से चार वर्ष की ध्वनि अकोदिया और सावी उपाध्याय के अलावा 56 वर्षीय किरण रावल और 66 वर्षीय सुमन वर्मा भी इस प्रस्तुति का हिस्सा बनेंगी। रामायण और श्रीराम पर आधारित प्रस्तुतियों के अलावा दर्शकों को शुद्ध कथक नृत्य की प्रस्तुतियां भी अष्टयाम नृत्य सेवा में देखने को मिलेंगी। कलाकारों द्वारा इस विशेष प्रस्तुति के लिए पिछले एक सप्ताह से लगातार अभ्यास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed