फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rajat Phogat secured the 6th rank in HCS without coaching.

बिना कोचिंग से रजत फोगाट ने एचसीएस में हासिल की छठी रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Rajat Phogat secured the 6th rank in HCS without coaching.
09jjrp14- एचसीएस परीक्षा में छठा रैंक प्राप्त करने पर रजत फोगाट को मिठाई ​खिलाते परिवार के सदस्
झज्जर। हरियाणा लोक सेवा आयोग की एचसीएस परीक्षा के अंतिम परिणाम में रजत फोगाट ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र के लोगों खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

तीन बार यूपीएससी और एक बार एचसीएस मुख्य परीक्षा देने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और सेल्फ स्टडी के दम पर दूसरे प्रयास में एचसीएस में 384 अंक लेकर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

रजत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पत्नी, एचडी प्रबंधन समिति और शिक्षकों के सहयोग को दिया। उनके पिता बलराज फोगाट एचडी स्कूल बिरोहड़ के निदेशक हैं, जबकि माता राजबाला फोगाट शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी हैं। रजत ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की मदद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों व असहायों की मदद करना प्राथमिकता
रजत ने कहा कि मैं जब विद्यालय में पढ़ने आता तो मेरे सीनियर विद्यार्थियों की फोटो देखता जो आज अधिकारी बनकर अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभा रहे हैं। मैं उनकी तरह लक्ष्य केंद्रित करके मेहनत की। मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि गरीबों व असहायों की मदद करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

पढ़ाई में भी रहे अव्वल
रजत ने 12वीं कक्षा में भौतिक विज्ञान में 99 अंक प्राप्त किए थे, जिसके लिए भारत सरकार ने उन्हें सम्मानित किया। हंसराज कॉलेज में भौतिक विज्ञान ऑनर्स में 89 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में प्रथम रहे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से एमएससी की। उनकी सफलता पर परिजनों और एचडी ग्रुप के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

09jjrp14- एचसीएस परीक्षा में छठा रैंक प्राप्त करने पर रजत फोगाट को मिठाई खिलाते परिवार के सदस्

09jjrp14- एचसीएस परीक्षा में छठा रैंक प्राप्त करने पर रजत फोगाट को मिठाई खिलाते परिवार के सदस्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed