फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rajasthan: Insolence with foreigners in pushkar

शर्मनाकः पुष्कर में विदेशी पर्यटकों से मारपीट, महिलाओं के कपड़े फाड़े

Tue, 05 Apr 2016 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Insolence with foreigners in pushkar
पत्‍थर से हमला कर विदेशी युवक का सिर फोड़ा - फोटो : hindustan times

देश में बेशक मेहमानों को अतिथि देवो भवः का दर्जा दिया जाता हो लेकिन कुछ लोगों के लिए इन शब्दों के कुछ मायने नहीं हैं, उनकी हरकतें देश के साथ ही देशवासियों के लिए भी शर्मिदंगी की वजह बन जाती हैं। 

विज्ञापन


ऐसा ही वाक्या सामने आया है राजस्‍थान के पुष्कर में जहां विदेशी पर्यटकों के साथ शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने मारपीट की और उनकी महिला मित्रों के कपड़े फाड़ दिए। लहूलुहान हालत में विदेशी पर्यटकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हादसे के बाद से चारों युवक युवती काफी सहमे हुए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विदेशी पर्यटक माइकल और साईमन अपनी महिला मित्रों के साथ घूमने के लिए राजस्‍थान के पुष्कर में आए हुए थे। दोनों युगल किराए की मोटरसाइकिलें लेकर अजमेर के निकट स्थित पर्यटक स्‍थल अजयपाल में घूमने आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्कर घूमने आए थे चार युवक युवती

Rajasthan: Insolence with foreigners in pushkar
पुष्कर में घूमने आए थे विदेशी पर्यटक - फोटो : getty images

इसी दौरान वहां बैठे शराब पी रहे पांच युवकों की निगाह उन पर पड़ गई। युवकों ने पहले विदेशी युवकों के साथ चल रही महिला मित्रों पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। 

माइकल और उसके दोस्तों को उनके इरादों का एहसास हुआ तो वो तेजी से वहां से निकलने लगे, लेकिन शराबी युवकों ने भागकर एक महिला पर्यटक का हाथ पकड़ लिया। उन्होंने महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए उसके कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए, इसका माइकल ने विरोध किया तो युवकों ने उस पर पत्‍थर से हमला कर दिया। 

हमले में माइकल का सिर फट गया, उसके सारे कपड़े खून में सन गए। महिलाओं ने शोर मचाया लेकिन कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। इसी बीच साइमन ने इसकी सूचना पुष्कर में सामाजिक संस्‍था चलाने वाले अमित भट्ट को सूचना दी, वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक भाग निकले।

आरोपियों ने मोबाइल और कैमरा भी लूटा

Rajasthan: Insolence with foreigners in pushkar
पुष्‍कर - फोटो : getty images

भट्ट ने अपने साथियों के साथ मिलकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एसपी नितिनदीप ब्लग्गन भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से बातचीत की। युवकों की बर्बरता से महिला पर्यटक इस कदर सहमी हुईं थी कि काफी देर तक भी सामान्य स्थि‌ति में नहीं आ सकीं। 

बताया जा रहा है आरोपी युवक पर्यटकों से दो कैमरे और मोबाइल लूट कर भी ले गए। पुलिस ने उनसे पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कई संदिग्‍ध लोगों को भी हिरासत में लिया गया। 

घायल युवक अमेरिका और दोनों महिलाएं स्पेन और टर्की की रहने वाली हैं, जबकि एक युवक की राष्ट्रीयता का पता नहीं चल सका है। हालांकि देर शाम तक पीड़ित पर्यटकों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed