फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Raised his voice to increase honorarium

मानदेय बढ़ाने के लिए बुलंद की आवाज

Tue, 08 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 08 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Raised his voice to increase honorarium
मानदेय बढ़ाने के लिए बुलंद की आवाज
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को जहां एक तरफ लोग महिलाओं के सशक्तीकरण की बात कर रहे थे। वहीं मानदेय में वृद्धि के लिए महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने काली पट्टी बांधकर अंबेडकर पार्क में काला दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


जिला संरक्षक अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 2012 में मुख्यमंत्री की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन चार वर्ष बीतने बाद भी आज तक कुछ नहीं दिया गया। मुख्य अतिथि द्रोपदी सिंह ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम अपनी बहनों को संगठित कर राज्य और केंद्र सरकार से विरोध जताते रहेंगे। जब तक मानदेय बढ़ा न दिया जाए।

विज्ञापन

 
जिलामंत्री उषा सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण की बात करती है, दूसरी तरफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का शोषण कर रही है। अध्यक्षता करते हुए सुमित्रा सिंह ने कहा कि महिला दिवस पर हम अपने संगठन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार का विरोध करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बहनों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौका मिलने पर केंद्र और राज्य की सरकारों को हम लोग सबक सिखाएंगे। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क से जुलूस निकाला, जो पुलिस आफिस, नेहरू हाल, कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए पुन: अंबेडकर पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ।

जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि के लिए नारे लगाए। इस मौके पर शीला सिंह, सीमा सिंह, कुसुम उपाध्याय, रानी मौर्या, शशिकला, उषा चतुर्वेदी, सरस्वती, गीता राय, सुनीता राय, पूनम पाठक आदि उपस्थित थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed