फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rahul's effigy burnt after Nari Shakti Vandan Act not passed

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने पर फूंका राहुल का पुतला

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 25 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rahul's effigy burnt after Nari Shakti Vandan Act not passed
24jjrp29- दिल्ली गेट पर राहुल गांधी का पुतला फूंकती महिलाएं। स्रोत : पार्टी
झज्जर। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने से आक्रोशित महिलाओं ने शुक्रवार की शाम दिल्ली गेट के समीप भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सोमवती जाखड़ ने कहा कि यह केवल एक विधायी प्रक्रिया में अवरोध नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति विपक्षी दलों की उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, समाजवादी पार्टी समेत अन्य दलों के रुख पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम भारतीय लोकतंत्र के लिए निराशाजनक है और इसे केवल एक विधेयक की असफलता नहीं, बल्कि करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के सपनों पर आघात के रूप में देखा जाना चाहिए, जो राजनीति में समान और सशक्त भागीदारी की अपेक्षा रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है चाहे वह सामाजिक सम्मान हो, आर्थिक अवसर हों या राजनीतिक प्रतिनिधित्व।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रेखा यादव, रेनु सासरोली, नीता वाल्मीकि, सीमा बादली, अनिता देवी खेड़ी खुमार उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed