फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   quintals of paddy expected to be procured from the mandis

मंडियों से 445000 क्विंटल बाजरा और 30000 क्विंटल धान खरीदे जाने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
quintals of paddy expected to be procured from the mandis
29jjrp16- झज्जर। अनाज मंडी झज्जर में लाई गई किसानों के बाजरे की फसल। संवाद
झज्जर। जिले में इस बार 6 लाख 90 हजार 400 क्विंटल बाजरे और 29 लाख 32 हजार क्विंटल धान की फसल का उत्पादन किए जाने का अनुमान है। इसके अलावा मंडियों में इस बार 445000 क्विंटल बाजरे और 30000 क्विंटल धान के फसल की खरीद किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


झज्जर जिले की अनाज मंडियों में पीआर धान की सरकारी खरीद की जाएगी। अभी पीआर धान की आवक नहीं हुई है। मंडियों में आने वाला पीआर धान वेयर हाउस की तरफ से खरीदा जाएगा। जिले की पांच मंडियों में पीआर धान की खरीद होगी।
विज्ञापन


अनाज मंडियों में अलग-अलग क्षेत्रों से किसान अपनी धान व बाजरे की फसल को लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। इस बार किसानों की तरफ से 86 हजार 300 एकड़ भूमि में बाजरे और एक लाख 46 हजार 600 एकड़ भूमि पर धान की फसल उगाई गई है। धान की सबसे अधिक फसल बहादुरगढ़ क्षेत्र और बाजरे की सबसे अधिक फसल झज्जर क्षेत्र में उगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर अनाज मंडी में आने वाले किसानों के प्राइवेट गेट पास काटे जा रहे हैं। झज्जर मंडी में धान लेकर आने वाले किसानों के प्राइवेट खरीददारों की तरफ से धान की खरीद की जा रही है। अलग-अलग जिलों से भी किसान झज्जर मंडी में धान लेकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अनाज मंडी में बाजरे की आवक भी लगातार हो रही है। अभी तक बाजरे की खरीद नहीं हो पाई है। बाजरे की आवक में लगातार तेजी आ रही है।

तीनों गेटों पर कटे गेट पास

झज्जर अनाज मंडी में बुधवार को तीनों गेटों पर गेट पास काटने की व्यवस्था की गई। झज्जर मंडी में बुधवार को 71 किसानों के गेट पास काटे गए, जिसमें से 2000 क्विंटल बाजरे और 120 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। इसके अलावा अब तक झज्जर मंडी में 291 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनसे 14552 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। वहीं, 45 किसानों से 2700 क्विंटल धान के फसल आवक हुई है। बुधवार को 1509 व 1692 किस्म का 400 क्विंटल धान मशीन का 3900 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल और हाथ का 4250 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया।


वर्जन

जिले की अनाज मंडियों में बाजरे व धान के फसल की आवक लगातार जारी है। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

आदित्य कौशिक, डीएफएससी, झज्जर

वर्जन

झज्जर जिले की मंडियों में अभी पीआर धान की आवक शुरू नहीं हुई है। आवक शुरू होने के बाद खरीद की जाएगी। जिले की पांच मंडियों में पीआर धान की खरीद होगी।

अजय बैनीवाल, मैनेजर, वेयर हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed