{"_id":"6aa68d9f6b7888d16b09b0a8","slug":"queue-formed-to-offer-a-turban-to-baba-kanshigiri-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-139854-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा कांशीगिरि को पगड़ी अर्पित करने के लिए लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा कांशीगिरि को पगड़ी अर्पित करने के लिए लगी कतार
विज्ञापन
13jjrp01- बाबा कांशीगिरी के वार्षिकोत्सव समापन अवसर पर बाबा की महाआरती में शिरकत करते श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। नगर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मंदिर बाबा कांशीगिरि का 80वां वार्षिकोत्सव रविवार को संपन्न हो गया। यह पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव बाबा की महाआरती के बाद समाप्त हुआ। समापन अवसर पर मंदिर में अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया।
रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत बाबा कांशीगिरि की आरती से हुई। एसीपी वीपी नागपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का आगाज किया। दिल्ली, गुड़गांव, रोहतक, सोनीपत और बहादुरगढ़ से आए श्रद्धालुओं ने बाबा कांशीगिरि का पूजन अर्चन किया। देश विभाजन के बाद से ही यहां मन्नतें पूरी होने पर बाबा को पगड़ी अर्पित करने की परंपरा है।
रविवार को भी अलसुबह से पगड़ी अर्पित करने वाले श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। वार्षिकोत्सव में श्री राधा बल्लभ परिवार पानीपत ने राधा नाम संकीर्तन किया। भजन सम्राट रवि आहुजा ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालुजन थिरके। मंदिर के संरक्षक और सेवानिवृत्त बीईओ वीके नरूला द्वारा संकलित एक पुस्तक का विमोचन हुआ। इस पुस्तक का नाम जीवन में अनुकरणीय विचार है।
विज्ञापन
नप अध्यक्ष जिलेसिंह, पंडित पवन शर्मा, हरिद्वार धाम के प्रधान हरीश खुराना, संरक्षक नरेंद्र मदान, डॉक्टर गौतम आर्य और डॉक्टर रामलाल ने इसका विमोचन किया। मंदिर प्रधान सुधांशु हंस ने पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।