फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   punjab police arrested 7 members of babbar khalsa

7 आतंकी गिरफ्तार, सिख विरोधियों की बनाते थे सूची, भेजते थे इंग्लैंड

Sun, 01 Oct 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Oct 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
punjab police arrested 7 members of babbar khalsa
Ludhiana
लुधियाना में शनिवार को गिरफ्तार किए गए आतंकियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वे सोशल मीडिया पर काफी समय बिताते थे और इस दौरान उन लोगों के अकाउंट पर नजर रखते थे, जो सिख धर्म के खिलाफ लिखते थे।
विज्ञापन


ये आतंकी ऐसे लोगों की सूची तैयार करते और सोशल मीडिया से उनके फोटो व सिखों के खिलाफ लिखे गए बयान कापी करते थे और फिर उन्हें इंग्लैंड में सुरिंदर सिंह बब्बर को भेज देते थे। सातों आतंकियों ने फेसबुक और व्हाट्सअप पर अपने अकाउंट बना रखे हैं और साथ ही वे अलग-अलग ग्रुपों से जुड़कर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं पर नजर रखते थे।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के समय, ये सातों आतंकी वारदात करने की तैयारी में थे। इसके लिए कुलदीप सिंह रिंपी ने तीन पिस्तौल और कारतूस का प्रबंध किया, जबकि बाकी आतंकी रेकी के काम में लगे थे। यह भी पता चला है कि इन सातों ने फिलहाल अपने ही साथी अमनप्रीत सिंह उर्फ अमना को अपना लीडर बना रखा था, जो गुरुद्वारे में पाठी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और शिवसेना के कई नेता थे निशाने पर

punjab police arrested 7 members of babbar khalsa
बब्बर खालसा के सात आतंकवादी गिरफ्तार
कांग्रेस और शिवसेना के कई नेता थे निशाने पर
गिरफ्तार आतंकियों से प्रारंभिक पूछताछ में एसआईटी को ऐसे संकेत मिले हैं कि वे सूबे में कांग्रेस और शिवसेना के कई नेताओं को निशाना बनाकर फिर से आतंकवाद जैसा माहौल पैदा करना चाहते थे। इससे पहले मई माह के दौरान पंजाब पुलिस ने मोहाली से बब्बर खालसा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। उनके निशाने पर 1984 दंगों में जांच का सामना कर रहे जगदीश टाइटलर व सज्जन कुमार और सूबे के शिवसेना के कई नेता थे।

इस बीच, इन सात आतंकियों की गिरफ्तारी ने पंजाब पुलिस के आतंकी संगठनों के खात्मे के दावे पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। इसी महीने यूपी से बब्बर खालसा संगठन के दो सदस्यों के पकड़े जाने के बाद शनिवार को लुधियाना में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

कुछ दिन पहले आईबी से इनपुट मिला था, जिसके बाद से ही स्टेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त आपरेशन शुरू कर दिया था। यूपी में बब्बर खालसा के आतंकियों के पकड़े जाने के बाद यह दूसरी बड़ी सफलता है। स्टेट पुलिस आतंकियों संबंधी हर सुराग और उनके संपर्क सूत्रों पर नजर बनाए हुए है।
-सुरेश अरोड़ा, डीजीपी, पंजाब 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed