{"_id":"6a6e59a4a1aaa07ac10dc4bd","slug":"provided-to-the-family-of-the-victim-of-an-electrical-accident-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-138160-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दुर्घटना पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दुर्घटना पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की
विज्ञापन
01jjrp13- बिजली के करंट से हुई दुर्घटना में प्रभावित परिवार के सदस्य को मुआवजा राशि सौंपते भाज
बेरी। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे संजय कबलाना ने बिजली के करंट से हुई दुर्घटना से प्रभावित परिवार से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की और हरियाणा सरकार की ओर से प्रदान की गई 5 लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी।
इस अवसर पर संजय कबलाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार हर जरूरतमंद परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि बिजली दुर्घटनाओं जैसे दुर्भाग्यपूर्ण मामलों में सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि पीड़ित परिवार को कठिन समय में सहारा मिल सके।
उन्होंने परिवार को सरकार की सहायता योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पात्र परिवारों को समयबद्ध तरीके से सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सरकार की योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर उदयभान मलिक, मार्केट कमेटी चेयरमैन सांपला, हरबंस लाल वाइस चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष प्रिंस और बुधराम उपस्थित रहे।