{"_id":"577201154f1c1b775e79b0e5","slug":"protest-infornt-of-education-minister-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने वाले 55 शिक्षा आचार्य गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करने वाले 55 शिक्षा आचार्य गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
Protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा आचार्य से शिक्षा मित्र में समायोजन की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के आवास पर प्रदर्शन करते 55 शिक्षा आचार्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें घंटो पुलिस लाईन में बैठाए रखने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
शिक्षा आचार्य अपनी एक सूत्री समायोजन की मांग को लेकर वर्ष 2008 से आंदोलनरत हैं। परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे शिक्षा आचार्य सोमवार को शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे। जहां शिक्षा आचार्यों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार के आश्वासन के बावजूद उनका शिक्षा मित्र में समायोजन नहीं किया गया।
विज्ञापन
शिक्षा आचार्यों ने कहा कि उनके समायोजन का मामला कैबिनेट में आने के बावजूद विभाग की ओर से 910 शिक्षा आचार्यों को शिक्षा मित्र में समायोजित नहीं किया गया। जिससे प्रदेश भर के शिक्षा आचार्यों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि उनके साथ के कुछ शिक्षा आचार्यों समायोजन के बाद अब सहायक अध्यापक बन चुके हैं। जबकि शेष आचार्यों को शैक्षिक योग्यता पूर्ण होने के बावजूद समायोजन से वंचित रखा गया है।
विज्ञापन
Publised By : Nirmala Suyal