{"_id":"6a0a1593bd8711e1410fd1c6","slug":"proposal-for-demand-of-community-hall-and-dharamshala-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-135165-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक भवन और धर्मशाला की मांग का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक भवन और धर्मशाला की मांग का प्रस्ताव
विज्ञापन
17jjrp09- अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व अन्य। स्रोत : महास
- फोटो : पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद एएसपी व अन्य।
झज्जर। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला झज्जर इकाई की बैठक जांगड़ा धर्मशाला में रामकुमार जांगड़ा जहाजगढ़ की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक गतिविधियों को गति देने और विभिन्न समाजहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। 11 जनवरी को आयोजित प्रतिभा और वरिष्ठजन सम्मान समारोह के आय-व्यय का लेखा-जोखा जिला महामंत्री सतीश जांगड़ा ने प्रस्तुत किया। जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार जांगड़ा ने समाज के लिए सामुदायिक भवन और धर्मशाला की मांग सरकार के समक्ष रखने का प्रस्ताव रखा।
बैठक में जांगड़ा धर्मशाला के सुचारु संचालन, समाजहित के कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने, भविष्य की योजनाओं को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से चैरिटेबल ट्रस्ट के गठन पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही विश्वकर्मा चौक के सुंदरीकरण एवं विकास को लेकर भी सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।
बैठक में समाज की एकजुटता, युवाओं की सक्रिय भागीदारी, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज हित में मिलकर कार्य करने एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अजीत जांगड़ा, जोगिंद्र जांगड़ा, महेंद्र सिंह जांगड़ा, धर्म सिंह जांगड़ा, पवन जांगड़ा, जय किशन जांगड़ा, विनोद जांगड़ा, रिंकू जांगड़ा, मनोज जांगड़ा, करणवीर जांगड़ा, राकेश जांगड़ा, प्रदीप जांगड़ा भूरावास, सतीश जांगड़ा आदि उपस्थित रहे।